
गोगुंदा (Udaipur)- थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस दौरान सनसनी फ़ैल गई जब एक युवती का ख़ून से लथपथ शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मंगलवार अल सुबह जसवंत गढ़ के समीप आडी सड़क (पावर हाउस) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
युवती का शव उदयपुर रणकपुर रोड के मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर घनी शीशम के पेड़ों के बीच पड़ा मिला। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह के दौरान कुछ लोगों ने ख़ून से लथपथ शव पड़ा देखा तो नजदीक पुलिस थाने में सूचना दी सूचना पर गोगुंदा थाना प्रभारी श्याम सिंह सहित जसवंत गढ़ चौकी के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई लेकिन देर समय तक कोई कोई विशेष जानकारी नहीं मिलने पर उदयपुर से एफ एस एल टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और एफ एस एल टीम द्वारा हर पहलू से छानबीन करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी तो दोपहर को शव को गोगुंदा सीएचसी पहुंचाया गया।
युवती के हाथ पर बना हुआ है टेटू

मंगलवार सुबह को शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवती का ख़ून से लथपथ शव पड़ा मिला। वहीं युवती का रंग सांवला रंग था और काले रंग की लेगी पहन रखी थी। वहीं बाएं हाथ पर ॐ नाम से टेटू बना हुआ था और कास्मेटिक ज्वैलरी पहन रखी थी।
कुचला हुआ था चेहरा, खून से लथपथ थे कपड़े

पुलिस ने बताया कि जब हर पहलू से छानबीन की तो युवती की पहचान नहीं हो पाई और सोशल मीडिया के जरिए फोटो वायरल किए गए। आस-पास से गुजरने वाले राहगीरों से पता किया गया लेकिन युवती के पहनावे से जंगली क्षेत्र में रहने का अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं युवती की उम्र करीब 20 से 21 वर्ष हो सकती है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





