Home » प्रदेश » जनजाति समुदाय के जीवन उत्कर्ष को ध्यान में रखकर तैयार करें कार्ययोजनाः जिला कलक्टर

जनजाति समुदाय के जीवन उत्कर्ष को ध्यान में रखकर तैयार करें कार्ययोजनाः जिला कलक्टर

उदयपुर– जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का आगाज किया है। इसकी मंशा आदिवासी वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को उच्च करना है। अधिकारी इस योजना के प्रति पूर्ण संवेदनषीलता बरतते हुए दूरगामी परिणामों को लक्षित कर कार्ययोजना तैयार करें।

जिला कलेक्टर मेहता सोमवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संबंद्ध 17 विभागों की ओर से तैयार कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मेहता ने कहा कि अभियान के तहत संबद्ध विभागों को आगामी 5 साल के लिए कार्ययोजना तैयार करनी है। इसमें वर्तमान योजनाओं के साथ समन्वय करते हुए ग्राम स्तर पर ऐसे प्रस्ताव तैयार किए जाएं जिसका स्थायी और दूरगामी लाभ आदिवासी समाज को मिल सके तभी अभियान का उद्देश्य सिद्ध होगा।

प्रारंभ में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की उपायुक्त रागिनी डामोर ने सभी का स्वागत करते हुए अभियान का विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संबद्ध विभागों की ओर से प्रस्तुत कार्ययोजना का ब्यौरा रखा। जिला कलेक्टर ने जिला परिषद एवं ग्रामीण विकास सार्वजनिक निर्माण विभाग जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग विद्युत निगम कृषि एवं उद्यानिकी पशुपालन सूचना प्रौद्योगिकी आदि विभागों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को क्षेत्र के हिसाब से खजूर अमरूद सीताफल जैसे पेड़ लगाकर आजीविका वृद्धि पर फोकस करने वर्मी कम्पोस्ट सहित जैविक खेती पर कार्य करने प्रगतिशील किसानों के फार्म्स का भ्रमण कराने कृषि तकनीक के प्रषिक्षण सहित अन्य गतिविधियों को भी शामिल करने का सुझाव दिया। इसी प्रकार पर्यटन विभाग को आदिवासी बहुल क्षेत्रों के बड़े कस्बों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर फोकस करने का सुझाव दियाए ताकि पर्यटकों का फूट फॉल बढ़ाया जा सके। मत्स्य पालन विभाग को भी मछली पालन के कोर्सेज व संसाधनों के विकास पर ध्यान देने आईटी विभाग को ग्राम स्तर पर स्मार्ट क्लासेज सहित उन्नत तकनीक की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देष दिए।

बैठक में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवालए पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रविन्द्र चौधरीए संयुक्त निदेषक कृषि सुधीर वर्माए उपनिदेशक पर्यटन सिखा सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!