Home » प्रदेश » स्मार्ट सिटी के कार्यों के हस्तांतरण को लेकर ट्राय पार्टी एग्रीमेंट पर हुई चर्चा

स्मार्ट सिटी के कार्यों के हस्तांतरण को लेकर ट्राय पार्टी एग्रीमेंट पर हुई चर्चा

उदयपुर/ जिले में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से वॉल सिटी एरिया में सम्पादित किए गए इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को नगर निगम को हस्तांतरण को लेकर किए जा रहे ट्राय पार्टी एग्रीमेंट पर सहमति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई।

प्रारंभ में स्मार्ट सिटी सीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान ने वॉल सिटी एरिया में इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के तहत हुए कार्यों यथा बिजली, पानी, सीवरेज की लाईन अण्डर ग्राउण्ड आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही अवगत कराया कि उक्त कार्यों को नगर निगम को हस्तांतरण किया जाना है। इसमें स्मार्ट सिटी बोर्ड के निर्देशानुसार मुख्यतया स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पीएचईडी तथा एवीवीएनल के मध्य ट्राय पार्टी एग्रीमेंट निष्पादित करना है। उन्होंने एग्रीमेंट का प्रारूप भी प्रस्तुत किया।

जिला कलक्टर मेहता ने कार्य वार संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम से जुड़े कार्यों पर आयुक्त रामप्रकाश ने स्थिति स्पष्ट की। जिला कलेक्टर ने हस्तांतरण के उपरांत संबंधित क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों यथा नए कनेक्शन आदि को लेकर उत्तरदायित्व आदि पर भी चर्चा की। उन्होंने नये कनेक्शन हेतु व नये प्रस्ताव हेतु उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड टीम के साथ संयुक्त रूप से चर्चा कर आम सहमति बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के भीतर अवैध कनेक्शन पाये जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर पेनेल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉल सिटी एरिया में बिजली – पानी के नए कनेक्शन के लिए आगामी एक माह में आवेदन किए जाने का प्रावधान कर अग्रिम कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने वॉल सिटी एरिया में स्थित होटल / रेस्टोरेंट संचालनों को ऑयल एण्ड ग्रीस चेम्बर लगाने के लिए पाबंद करने तथा ऐसा नहीं करने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश नगर निगम को दिए। दुकानदारों / मकान मालिकों द्वारा सडक पर अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध चबुतरी/सीढियों को तत्काल प्रभाव से हटवाने, सीवर मेन होल में डाले जा रहे अपशिष्ठ कचरा इत्यादि जिनके कारण लाईन बार बार चौक होकर ओवरफ्लो होने की समस्या आ रही है उन पर भी कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वॉल सिटी एरिया में लगे हुए बिजली की डी.पी. पर कचरा डालने से आगजनी तथा बिजली आपूर्ति अनिश्चित काल तक बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो रही है, इस हेतु भी जिम्मेदार लोगो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर पाबन्द कराने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने शहर के भीतरी एबीडी क्षेत्र में टीवी केबल और फाबर केबल के जंजाल को भी व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रविन्द्र चौधरी, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता केआर मीणा, अधिशासी अभियंता वृंदा त्रिवेदी, नगर निगम के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश चन्द्र पुजारी, नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता रितेश पाटीदार, उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से दिनेश पंचोली, व एल एन टी टीम उपस्थिति रही।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!