Home » प्रदेश » गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

गोगुंदा (Udaipur)- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर जल जीवन मिशन, मनरेगा व जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की।सायरा पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह बारहठ के नेतृत्व में दिए में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत पानेर, तिरोल, करदा व ढूंढी में जल जीवन मिशन व मनरेगा के कायों में भारी अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही जनसमस्याओं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इन पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत कुछ स्थानों पर अभी तक काम अधूरे पड़े हैं, जिन्हें पूर्ण करने के लिए कई बार संबधित विभागों को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जहां जल जीवन मिशन के तहत काम पूर्ण हो चुका है वहां पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है और न ही कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस जनों ने पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत राजनीतिक द्वेषता पूर्ण कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों द्वारा रोजगार के लिए बार-बार फॉर्म 6 में आवेदन करने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा के तहत जो कार्य स्वीकृत हैं उनमें तय मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है व मस्टररोल में फर्जी हाजरियां भरकर भुगतान उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उपखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान श्री गणेश क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरि सिंह झाला, युवा मंडल अध्यक्ष हितेष पालीवाल, हितेष माली, सहकारी समिति अध्यक्ष हमेर सिंह, सोहन सिंह, नरेश मेघवाल, लोगर गमेती, रघू टेलर, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व गोविन्द नागदा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!