गोगुंदा (Udaipur)- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा, मुख्यालय वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ट्यूबवेल की मोटर, केबल, रस्सा व अन्य समान चोरी करने के मामले में आरोपी चाम्बुआ थाना बेकरिया निवासी चम्पा उर्फ चम्पा राम पिता हाकला को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया समान बरामद किया गया जिसमें घटना में प्रयुक्त जीप को जब्त किया गया। वहीं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

घटना का विवरणः– गत दिनांक 08 मई को रात्री गस्त के दौरान सूचना मिली कि टॉल नाके, गोगुंदा के पास स्थित मोहनलाल पिता तुलसीराम तेली के खेत से अज्ञात चोरों ने बोरवेल में लगी मोटर, 350 फिट केबल, 350 फिट रस्सा व अन्य सामान चोरी कर जीप में भर कर भाग गए। वगैरा सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रात्री में उक्त जीप का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया गया । लेकिन जीप सवार लोग अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये।
वारदात का तरीका– आरोपी चम्पा उर्फ चम्पाराम व उसके अन्य साथी मिलकर सुने घर, टयुबवैल, कुओं में लगी पानी की मोटरे , केबल व रस्से आदि की दिन में रैकी कर रात्री के समय चुरा कर ले जाते है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





