Home » प्रदेश » मोटरसाइकिल चोरी का शातिर आरोपी गिरफ़्तार

मोटरसाइकिल चोरी का शातिर आरोपी गिरफ़्तार 

झाडोल (Udaipur)- थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम अनुसंधान जारी किए गए हैं। बता दें कि थाना क्षेत्र के बनोडा निवासी मुकेश पिता हीरा नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 19 जनवरी को खाखड गांव में स्थित सावरिया ई-मित्र के सामने मैने मोटरसाईकिल खडी की थी। वहा से मेरी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। थाना प्रभारी फेलीराम मीणा ने बताया कि चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। प्रकरण में फरार आरोपी खाखड निवासी भगवत सिंह पिता नाहर सिंह को उदयपुर के सुखेर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है आरोपी सक्रिय अपराधी होने से गहन अनुसन्धान जारी है। आरोपी से चोरी के अन्य मामलों के खुलासे भी हो सकते है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!