Home » प्रदेश » दिनेश सिंह गौड बने करणी सेना गोगुंदा विधानसभा संगठन मंत्री

दिनेश सिंह गौड बने करणी सेना गोगुंदा विधानसभा संगठन मंत्री

गोगुंदा।  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के निर्देशानुसार गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा दिनेश सिंह गॉड, ग्राम कड़िया को गोगुंदा विधानसभा संगठन मंत्री पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। नवनियुक्त संगठन मंत्री दिनेश सिंह गौड को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह दुलावत, विधानसभा प्रभारी किशन सिंह सिसोदिया, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा, विधानसभा उपाध्यक्ष जगदीश, मनोहर सिंह, विजय पालीवाल सहित करणी सेना के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!