गोगुंदा। काकण का गुड़ा (मोड़ी) क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट और युवक पर हुए हमले के बाद वन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने गुरुवार से इलाके में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पैंथर को पकड़ने के लिए रणनीतिक स्थानों पर दो पिंजरे लगाए गए हैं। वहीं जंगल और आबादी क्षेत्र के बीच पैंथर के मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए आधुनिक कैमरे स्थापित किए गए हैं। राठौड ने कहा कि गांव वन्यजीव क्षेत्र से सटा हुआ है, इसलिए अक्सर पैंथर आबादी की ओर रुख कर लेते हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसीलिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
गौरतलब है कि बुधवार को इसी क्षेत्र में बकरियां चरा रहे लोगर लाल गमेती पर पैंथर ने हमला कर दिया था। हालांकि युवक की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन ग्रामीणों में पैंथर की मौजूदगी को लेकर भारी डर बना हुआ था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।