Home » प्रदेश » पैंथर के हमले में युवक बाल-बाल बचा, वन विभाग ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

पैंथर के हमले में युवक बाल-बाल बचा, वन विभाग ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

गोगुंदा। क्षेत्र के काकण का गुड़ा (मोडी) गांव में बुधवार को जंगल में बकरियां चरा रहे 28 वर्षीय युवक लोगर लाल पर एक तेंदुए (पैंथर) ने अचानक झपट्टा मार दिया, लेकिन गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं।
बुधवार को शीतला अष्टमी के अवकाश के कारण गांव के कई अन्य युवा भी जंगल के समीप ही मौजूद थे। काकण का गुड़ा निवासी लोगर लाल गमेती अपनी बकरियां चरा रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। आसपास अन्य लोगों की मौजूदगी और शोर-शराबे के चलते पैंथर तुरंत वहां से भाग निकला। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक को गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि युवक को केवल मामूली खरोंचें आई हैं और उसकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रिय वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड ने बताया कि यह पैंथर द्वारा शिकार की नीयत से किया गया हमला नहीं था, बल्कि अचानक आमना-सामना होने के कारण पैंथर ने डर व बचाव में झपट्टा मारा था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!