गोगुंदा – स्थानीय न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा बुधवार को हर्षाेल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने सभी अधिवक्ताओं को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रत्युत्तर में बार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और त्योहार की खुशियां बांटीं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला ने कहा कि होली का पर्व सभी भेदभाव मिटाकर गले मिलने का त्योहार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कोर्ट-कचहरी के रोजमर्रा के तनावपूर्ण माहौल से निकलकर इस तरह अधिवक्ताओं के बीच आपसी प्रेम, समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






