उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य किशन मेघवाल के समर्थन में बुधवार को मेघवाल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जिले से बाहर के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की पुरजोर मांग की है।
सोशल मीडिया और समाचारों में छवि धूमिल करने का आरोप
बांसलिया (सायरा) निवासी भेरूलाल मेघवाल ने ज्ञापन में बताया कि 8 मार्च को बड़गांव थाने में रामलाल गमेती को जबरन कार में ले जाने के संबंध में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में किशन मेघवाल का नाम एफआईआर में कहीं भी शामिल नहीं है, इसके बावजूद सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में उनका नाम जानबूझकर उछाला जा रहा है।
ज्ञापन के अनुसार, किशन मेघवाल वर्तमान में भाजपा उदयपुर देहात युवा मोर्चा के जिला मंत्री हैं और उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से घबराकर विपक्षी तत्व उनकी छवि खराब करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
तथ्यों के आधार पर बेगुनाही का दावा
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाते हुए जांच पर सवाल खड़े किए हैं लोकेशन का तर्क जिस दिन घटना होना बताया जा रहा है, उस समय किशन मेघवाल उदयपुर में नहीं बल्कि दिल्ली में थे। वहीं जिस गाड़ी का उपयोग अपहरण की बात में कहा जा रहा है, उसका किशन मेघवाल से कोई दूर-दूर तक वास्ता नहीं है।
तथ्यात्मक विरोधाभास
पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए ले जाया गया, जबकि 8 मार्च 2026 को रविवार होने के कारण सभी सरकारी पंजीयन कार्यालय बंद थे।
निष्पक्ष जांच और बाहरी अधिकारी की मांग
समाज के प्रतिनिधियों ने आशंका जताई है कि मामले की जांच के दौरान कुछ व्यक्तियों पर दबाव बनाकर झूठे बयान दिलाए जा सकते हैं। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि किशन मेघवाल एक सक्रिय जनसेवक रहे हैं। उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते इस मामले में घसीटा जा रहा है। हमारी मांग है कि इसकी जांच उदयपुर जिले से बाहर के किसी निष्पक्ष अधिकारी को सौंपी जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।ष्
चेतावनी न्याय न मिलने पर बढ़ सकता है आक्रोश
मेघवाल समाज ने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि समय रहते तथ्यों की सही जांच नहीं की गई और किसी निर्दाेष व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया, तो समाज में भारी रोष उत्पन्न हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और प्रशासन से न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।
उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य किशन मेघवाल के समर्थन में बुधवार को मेघवाल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जिले से बाहर के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की पुरजोर मांग की है।




