Home » प्रदेश » 16 मार्च से खेलगांव में गूंजेगा बल्ला, राजपूत महासभा ने कसी कमर

16 मार्च से खेलगांव में गूंजेगा बल्ला, राजपूत महासभा ने कसी कमर

उदयपुर। अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा और उसके युवा संगठन के तत्वावधान में समाज के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ का रोमांच 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक शहर के महाराणा प्रताप खेलगांव में देखने को मिलेगा।

​24 टीमें लेंगी हिस्सा, महाराष्ट्र और गुजरात से जुटेंगे प्रवासी खिलाड़ी

इस भव्य टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट के इस महाकुंभ में स्थानीय टीमों के अलावा बाहरी राज्यों और अन्य शहरों की टीमें भी अपना दमखम दिखाएंगी। जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से मुंबई, सूरत, उदयपुर, राजसमंद, कुंभलगढ़ और गोगुंदा की टीमें मौजूद रहेंगी। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात से अधिक से अधिक संख्या में प्रवासी भी पधारेंगे, जिससे इस आयोजन का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

​बैठक में तय हुई आयोजन की रूपरेखा

आयोजन की रूपरेखा तय करने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार, 8 मार्च को शाम 4रू30 बजे उदयपुर के कविता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह अहम बैठक युवा संगठन के अध्यक्ष दिनेश सिंह चदाणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में हुई चर्चा

इस खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर यह विशेष बैठक निदेशक मंडल (क्रिकेट कमेटी) के संरक्षक नाहर सिंह चदाणा, गोपाल सिंह भारोड़ी, दीप सिंह गौड़, भेरू सिंह ईसवाल और निर्मल सिंह सायरा के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

​बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

बैठक में समाज के कई गणमान्य समाजसेवियों एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट मंगल सिंह, संदीप सिंह मंदाडा, गोवर्धन सिंह सायरा, शक्ति सिंह सायरा, शंकर सिंह सायरा, महेंद्र सिंह सायरा, भंवर सिंह मादा, प्रताप सिंह झिंडोली, सोहन सिंह बोरों का गुड़ा, गणपत सिंह बोरों का गुड़ा और मोहन सिंह ईसवाल सहित समाज के कई अन्य प्रबुद्धजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को भव्य रूप देने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। ​इस भव्य आयोजन और बैठक से जुड़ी यह विस्तृत जानकारी बसंत सिंह ऊँठड़ द्वारा प्रदान की गई है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!