Home » प्रदेश » झाला और गरासिया ने मोडवा पहुंचकर पिकअप हादसे के मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

झाला और गरासिया ने मोडवा पहुंचकर पिकअप हादसे के मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस

गोगुंदा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला एवं पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने शनिवार को मोडवा गांव का दौरा किया। उन्होंने विगत दिनों मजावद में हुई पिकअप दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।  झाला एवं डॉ. गरासिया मोडवा के काड फलां पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले छह मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान किया। नेताओं ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोग अभी भी उदयपुर के एम.बी. चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं। उन्होंने प्रशासन से घायलों के समुचित उपचार और सहायता की अपेक्षा की है।

गौरतलब है कि मजावद के पास हुई इस भीषण पिकअप दुर्घटना में मोडवा के काड फलां निवासी 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 19 अन्य घायल हुए थे। दुखद बात यह है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!