Home » प्रदेश » लापता तुलसीराम के मामले में कांग्रेस ने किया थाने के बाहर धरना प्रदर्शन

लापता तुलसीराम के मामले में कांग्रेस ने किया थाने के बाहर धरना प्रदर्शन

गोगुंदा। तहसील क्षेत्र के कुंडाऊ निवासी 20 दिन से लापता तुलसीराम गमेती के मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। शनिवार को लापता तुलसीराम की तलाशी की मांग को लेकर बडी संख्या में सर्व समाज के लोग थाने के बाहर एकत्रित हो गए। देर तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया की मौजुदगी में थानाधिकारी श्याम सिंह चारण को ज्ञापन सौपकर धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कारवाही नहीं होने पर जिला कलेक्ट्री का घेराव करने की चेतावनी दी है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा ने बताया कि क्षेत्र के कुंडाऊ का तुलसी राम गमेती पिछले 20 दिनों से घर से लापता हैं। जिसको लेकर परिजनों ने गोगुंदा थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया था लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई संतोषपद जवाब नही आया था ओर कांग्रेस ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया था।

इस दौरान देहात जिला महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरी सिंह झाला, वरिष्ठ नेता केसूलाल खेर, अमराराम गमेती, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, फतेहसिंह झाला, पन्नालाल मेघवाल, सुरेश लौहार, नांदेशमा युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, सरपंच हीरालाल गमेती, रमेश सुथार, अभयसिंह झाला, हडमत सिंह झाला, किशनसिंह पंवार, एनएसयूआई के जिला महासचिव हिमांशु सोनी, शंकरलाल मेघवाल, देवीलाल गमेती, रामलाल गमेती, मादा उपसरपंच भेरुलाल गमेती, रूपलाल गमेती, नरपत सिंह झाला, वीरमाराम गमेती, कन्हैयालाल, भेरूदास वैष्णव, मंडल अध्यक्ष कैलाश गमेती, ललित गमेती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।

 

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!