Home » प्रदेश » अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

गोगुंदा । नेशनल हाईवे 27 पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गणेश जी का गुड़ा पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बांसड़ा निवासी भीमाराम अपनी बाइक पर सवार होकर टोल प्लाजा की ओर से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गणेश जी का गुड़ा जाने वाले पुलिये के ऊपर पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

त्वरित रेस्क्यू और उपचार

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी हरीश मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने घायल युवक को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!