गोगुंदा। मेवाड़ की पावन धरा और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक राजतिलक स्थली में शनिवार को राजतिलक दिवस बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूर्व उपसरपंच दयालाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रताप के अदम्य साहस को नमन किया।
राजतिलक और पुष्पांजलि अर्पित
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पारंपरिक तरीके से राजतिलक लगाकर की गई। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।सेवा का संकल्प चलाया स्वच्छता अभियान
इस अवसर पर केवल औपचारिकता ही नहीं, बल्कि सेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने राजतिलक स्थली परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें निर्वतमान उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा, मंडल संयोजक डीसी मेघवाल, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी साथ ही प्रशासक कालू लाल, वार्ड पंच कमलेश तेली, गोपाल वेद, रोशन प्रजापत, गागू लाल मेघवाल, जगदीश प्रजापत, जीतू पालीवाल, पप्पू प्रजापत, हरीश चौधरी, किरण पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, दीपक पालीवाल, जितेंद्र सिंह, महेंद्र दमामी और अंबालाल उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।