Home » प्रदेश » पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान, न्याय के लिए जिला पुलिस अधीक्षक का खटखटाया दरवाजा

पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान, न्याय के लिए जिला पुलिस अधीक्षक का खटखटाया दरवाजा

गोगुंदा। थाना क्षेत्र के डुलावतो का गुड़ा में हुई चोरी की वारदात और बुजुर्ग पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की सुस्ती से क्षुब्ध होकर अब पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। बदमाशों के अहम दस्तावेज मौके पर मिलने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एडवोकेट जसवंत सिंह ने बताया कि बीती 13 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में चोरी की नियत से प्रवेश किया था। घर में मौजूद उनके पिता किशन सिंह ने अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, इस संघर्ष के दौरान बदमाशों ने किशन सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के दौरान हड़बड़ाहट में बदमाशों के आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौके पर ही छूट गए थे। पीड़ित पक्ष ने इन दस्तावेजों के आधार पर हेराल कला मेवाडो का मठ निवासी मांगीलाल पुत्र सिगा राम के खिलाफ गोगुंदा थाने में नामजद मामला दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि उसी रात बदमाशों ने मंदिर के दानपात्र से 25 हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ किया था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!