Home » प्रदेश » बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई-भाभी पर किया जानलेवा हमला

बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई-भाभी पर किया जानलेवा हमला

गोगुंदा। क्षेत्र के छापरा गांव में शुक्रवार को ज़मीनी रंजिश के चलते रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश की गई। जमींन को लेकर चल रहें आपसी विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई और उसके परिवार पर लोहे के हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

खेत में काम करते वक्त हुआ हमला

पीड़ित डालचंद तेली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई गणेश लाल और भतीजा गोपीलाल अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे। जमींन को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने आपा खोते हुए डालचंद और उसकी पत्नी पर लोहे के सरिए और फावड़े से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए।

पुलिस की कार्रवाई और उपचार
घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में डालचंद और उसकी पत्नी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एएसआई विनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद डालचंद तेली की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया है। उन्होने कहा कि आरोपियों को शांतिभग में गिरफ्तार किया गया हैं वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!