Home » प्रदेश » भक्ति के रंग में रंगा जरगा जी, शिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

भक्ति के रंग में रंगा जरगा जी, शिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

सायरा। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र जरगा जी जूना स्थान (गुंदाली) में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशाल भजन संध्या में मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर जरगा जी महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

भजनों की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ अरावली

रविवार रात्रि को आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार अशोक सहेलिया, लक्ष्मण तंवर और दीपक कमलवास ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। पूरी रात पांडाल जरगा जी महाराज के जयकारों से गूँजता रहा, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।

सामाजिक उत्थान शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जरगा जी जूना स्थान विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन मेघवाल ने समाज में एकजुटता और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है। इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उन्होंने जरगा जी मंदिर परिसर के विकास के साथ-साथ, समाज के युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए उदयपुर में एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की।

अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से स्वागत

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, और करणी सेना जिलाध्यक्ष जीवन सिंह सैनवाडा उपस्थित रहे। माउंट आबू से आई विशेष टीम सहित सभी अतिथियों का ट्रस्ट द्वारा मेवाड़ी साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन के दौरान मारवाड़ के भामाशाह मंगल भाई, श्री जरगा जी जूना स्थान विकास ट्रस्ट के कार्यक्रता सहित गोगुंदा युवा टीम के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जरगा जी महाराज के सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!