गोगुंदा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरवल में भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत केवाईसी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। वित्तीय साक्षरता केंद्र के सेंटर मैनेजर दीपेंद्र सिंह चंद्रावत ने केवाईसी अपडेट करने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी।
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करें। इस दौरान राजस्थान ग्रामीण बैंक के बीसी शान्ति लाल , मोरवल सरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।