Home » प्रदेश » वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

उदयपुर। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के अंत से पहले राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित सभी प्रक्रियाएं एवं आवश्यक औपचारिकताएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं।

साथ ही आगामी जनगणना को ध्यान में रखते हुए निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा समन्वय कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करें। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के लक्ष्यों के मुकाबले प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त केवलरमानी ने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने “राज् उन्नति” बैठक से जुड़े एजेंडों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट ए, बी एवं सी, जल जीवन मिशन सहित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, डीआईजी स्टाम्प रागिनी डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं संभाग के विभिन्न जिलों के कलेक्टर, एडीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और अपने-अपने जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!