Home » प्रदेश » धूमधाम से संपन्न हुई मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

धूमधाम से संपन्न हुई मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोगुंदा। कस्बे में आस्था और उल्लास के साथ शनिवार को श्री बाबा रामदेव जी के नवनिर्मित मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री बाबा रामदेव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति और मेघवाल समाज, गोगुंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

भव्य कलश यात्रा और नगर भ्रमण

समारोह के समापन दिवस पर शनिवार को एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा नेशनल हाईवे-27 (जगलिया) स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महादेवजी की बावड़ी (राजतिलक स्थल) पहुंची। विधि-विधानरू बावड़ी पर पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इसके पश्चात, कलश यात्रा बस स्टैंड, चौगान और मेघवालों की बस्ती होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

संतों के सानिध्य में हुआ हवन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संतों का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कबीर अखाड़ा के महंत वनदास महाराज, तुलसी नाथ, भूरदास, उकार दास, सुरेश दास, प्रभु दास और मगन नाथ जी द्वारा पूर्ण विधि-विधान से हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भजन संध्या में दिग्गजों का जमावड़ा शनिवार रात्रि को आयोजित विशाल भजन संध्या में गायक कलाकार मनीष परिहार, किशोर पालीवाल सहित भजन गायिका दिव्या वैष्णव के भजनों से भक्ति की बयार बही।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की

क्षेत्रीय विधायक प्रताप लाल भील, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, पप्पू राणा भील, उप-प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, नाहर सिंह देवड़ा, ओम सिंह, सुरेश सोनी और पूर्व प्रधान मीरा मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, उप-सरपंच लाल कृष्ण सोनी, सुरेश लोहार और पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई। सामाजिक नेतृत्व के तौर पर जरगा जी जूना स्थान के अध्यक्ष किशन मेघवाल, ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के राहुल मेघवाल और वरिष्ठ पत्रकार लखन सालवी ने भी समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य और हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में 70 पुलिस जवानों का जाब्ता तैनात किया गया। इसमें गोगुंदा के अलावा सायरा, ओगणा, बेकरियां और बड़गांव थाने का बल शामिल था। थानाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए इस भव्य आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!