गोगुंदा। कस्बे के नेशनल हाईवे 27 पर जगलिया मोवड़ी पर स्थित बाबा रामदेवजी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। श्री बाबा रामदेवजी मंदिर प्रतिष्ठा समिति समस्त मेघवाल समाज के तत्वाधान में आयोजित हो रहे प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी गत एक महिने से की जा रही थी। प्रतिष्ठा समिति की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले बाबा के जातरूओं के लिए खास व्यवस्थाएं की गई हैं। वाहनों के लिए विशेष तौर से पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
वहीं शुक्रवार को बाबा रामदेवजी की शौभायात्रा सुबह को जगलिया मोहड़ी से रवाना होगी जो कस्बे से होते हुए, मेघवाल मौहले, कुम्हारो की तलाई, सरिया देवी मंदिर, मुख्य बाजार सहित बस स्टैंड़ होते हुए पुन बाबा रामदेवजी मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान कस्बें में सिरियादेवी गरबा मंड़ल की ओर से शौभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।






