Home » प्रदेश » लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हुआ आयोजित

लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हुआ आयोजित

उदयपुर। जिले के लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री बोहरा गणेश जी स्थित श्री गणपति वाटिका में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य की रूपरेखा तय की।

वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन पर विशेष सम्मान समारोह में उन सदस्यों का विशेष अभिनंदन किया गया, जिनका जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ इसी माह में थी। इसमें आदित्य पाण्डे, मधुसूदन पालीवाल, महेश प्रकाश पालीवाल, आनंद त्रिवेदी और सीतादेवी जोशी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी का उपरणा ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवरलाल पालीवाल थे, जबकि अध्यक्षता लक्ष्मीकांत जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुसूदन पालीवाल, कृष्ण कांत शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, हिम्मतलाल नागदा और महेश प्रकाश पालीवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब के सदस्य यशपाल सुखवाल, पं. राजीव जोशी, सतीश चंद्र जोशी, चंदा औदिच्य, मंजु त्रिपाठी, महेश प्रकाश पालीवाल और मोहन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था की एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीकांत जोशी ने क्लब के पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा समय-समय पर मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मौके पर श्हार्ट अटैक आपातकालीन किटश् का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्लब के मुख्य संरक्षक के.के. शर्मा ने किया, जबकि अंत में क्लब के महासचिव दिनेश सुखवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!