गोगुंदा। क्षेत्र के सेमटाल स्थित गुरु पुष्कर जैन महाविद्यालय में पं. जीवनराम शर्मा स्मृति सप्ताह महोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा पूज्य बाबू को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
महोत्सव के दूसरे दिन महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कुर्सी रेस (छात्र वर्ग)रू विक्रम कुमार सररीक ने प्रथम और मनीष कुम्हार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी रेस (छात्रा वर्ग) मानसी भोई और चंदा भील प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) मुकेश मेघवाल ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विक्रम कुमार खरीक दूसरे स्थान पर रहे।100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) धर्मी कुमारी प्रथम और चंद्रा भील द्वितीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता हर्षिता तेली और मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं जसोदा पालीवाल दूसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता हर्षिता तेली प्रथम और गोवी मेघवाल द्वितीय रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लालसिंह राठौड़ ने की। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार जैन, रामप्रकाश पाण्डेय, धर्मेश कुमार शर्मा, प्रियंका कुमारी, हरिश कुमार सुथार, कनिष्ठ लिपिक देवी सिंह सिसोदिया और नरेश मेहता सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।