Home » प्रदेश » नांदेशमा में इस तरह मनाया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का जन्मदिन

नांदेशमा में इस तरह मनाया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का जन्मदिन

गोगुंदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला का जन्मदिन सोमवार को गोगुंदा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पंडित हितेश पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नांदेशमा स्थित विद्यालयों में जाकर स्कूली बच्चों के बीच खुशियां बांटीं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश पालीवाल ने बताया कि लाल सिंह झाला क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में नांदेशमा के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए स्टेशनरी (कॉपियाँ-पेन), बिस्किट और अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाला के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना की। पालीवाल ने कहा कि युवा कार्यकर्ता सदैव उनके नेतृत्व में जनहित के कार्य करते रहेंगे। इस दौरान पर्यावरण प्रकोष्ठ देहात उपाध्यक्ष मांगीलाल गायरी, नांदेशमा युवा अध्यक्ष गणेश मेघवाल, वंश भंडारी, जीवा राम गमेती, हरीश दास, पुष्कर गर्ग सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!