Home » प्रदेश » स्वच्छता अभियान को मिली नई दिशा, घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

स्वच्छता अभियान को मिली नई दिशा, घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गोगुंदा। स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देते हुए रविवार को ग्राम पंचायत ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। पूर्व उपसरपंच दयालाल चौधरी के नेतृत्व में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए दो विशेष टेंपो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था की कमान संभालने वाले ठेकेदार और सफाई कर्मियों का दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। बता दें कि इस पहल का उद्देश्य कस्बें को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस अवसर पर ग्रामवासियों से विशेष अपील की गई कि वे अब अपने घर का कचरा सड़कों या गलियों में न फेंकें। कचरा संग्रहण वाहन अब नियमित रूप से उनके घर तक जाएगें, इसलिए कचरा सीधे वाहन में ही डालें और गांव की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान प्रशासक कालू लाल, ग्राम विकास अधिकारी, मिशन संयोजक व पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा, वार्डपंच कमलेश तेली, मीडिया प्रभारी सुरेश तेली, भाजपा कार्यकर्ता गोपाल वेद, जगदीश प्रजापत, रोशन, पप्पू प्रजापत, ख्यालीलाल, कुंदन सिंह, गणेश और नारायण प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!