
गोगुंदा। कस्बे के चौगान में रविवार को उपखंड स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे और स्थानीय विधायक प्रताप लाल गमेती ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान समाजसेवी सुरेश कुमार तेली को उनकी सामाजिक स्तर पर की गई उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दे कि सुरेश तेली भाजपा गोगुंदा मंडल के मीडिया प्रभारी भी हैं, विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और समाज में अपनी सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की एकता, अखंडता तथा प्रगति के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं और समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





