Home » प्रदेश » राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट ईएलसी कॉलेज, स्कूल व बीएलओ सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट ईएलसी कॉलेज, स्कूल व बीएलओ सम्मानित

उदयपुर। जिला प्रशासन के स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला सेशन न्यायाधीश उदयपुर कुलदीप शर्मा, सीईओ जिला परिषद रिया डाबी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालाराम की उपस्थिति में गुरु नानक महाविद्यालय सेक्टर 4 और राजकीय महाविद्यालय नयागांव खेरवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज ईएलसी तथा सेंट्रल पब्लिक स्कूल भोपालपुरा एवं राउमावि रुढेड़ा, वल्लभनगर को सर्वश्रेष्ठ स्कूल ईएलसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। उदयपुर ग्रामीण व उदयपुर शहर के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कार्मिकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर देवीलाल गर्ग ने स्वीप की गतिविधियों की जानकारी दी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!