Home » प्रदेश » आईटी गेम्स के 6वें संस्करण के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आईटी गेम्स के 6वें संस्करण के टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उदयपुर। रविवार को राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ द्वारा 2025-26 में आईटी गेम्स के 6वें संस्करण के अंतर्गत इंडोर गेम्स 24 व 25 जनवरी में शतरंज, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आईटी यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि खेल का उद्घाटन के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आयुक्त एवं विशिष्ट सचिव हिमांशु गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विभागीय कर्मचारियों में आपसी समन्वय, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं।

उन्होंने राजस्थान आईटी गेम्स 2025-26 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं समारोह के अंत में विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि रामेश्वर लाल सोलंकी, संयुक्त निदेशक एवं तकनीकी निदेशक, कपिल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष, गौरव गुप्ता प्रदेश महासचिव, मान सिंह राठौड़, जिला-अध्यक्ष जयपुर एवं दीपचन्द कुमावत, महासचिव, उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजुद रहें।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!