
गोगुंदा। क्षेत्र के वास ग्राम पंचायत में स्थित वाकलेश्वर महादेव जी मंदिर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकताओं ने सांसद मन्नालाल रावत के नेतृत्व में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। बता दें कि यह स्थान वाकल क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान हैं। इस स्थान पर हर साल शिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन होता हैं। इस दौरान विधायक प्रताप लाल, जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ,प्रधान सुंदर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, दयालाल , डी.सी. मेघवाल, भेरू सिंह , ओम सिंह , रणजीत सिंह , पन्नसिंह, विजय सिंह, सरपंच साजूराम , मनोहर लाल , जालमचंद , कालू लाल, भेरुलाल, हरिराम, गोपाल सहित ग्रामीण मौजुद रहें ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





