Home » प्रदेश » तारावट मे निपुण मेला और मेगा पीटीएम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तारावट मे निपुण मेला और मेगा पीटीएम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वल्लभनगर। ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट मे राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में निपुण मेला तथा मेगा पीटीएम और निशुल्क साईकिल वितरण तथा कृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेरूलाल जाट पूर्व सरपंच (तारावट) थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीठा लाल लोहार ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप मे पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश डांगी, एसडीएमसी सदस्य भंवर लाल डांगी, प्रथम सहायक सोहन सिंह भागरोत, वेणीराम डांगी रहे। कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत सर्वप्रथम मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण करके प्रारंभ की । पधारे हुए अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया । प्रधानाचार्य मीठालाल लोहार ने निपुण मेला तथा मेगा पीटीएम के संदर्भ मे जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भेरूलाल जाट तथा विशिष्ट अतिथि भंवर लाल डांगी ने अपने उद्बोधन में बालकों के द्वारा निपुण मेला में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल तथा चार्ट एवम लगाई गई विभिन्न स्टालों की सराहना की। इस अवसर पर सभी के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । कक्षा 9 मे अध्यनरत 28 बालिकाओं को निशुल्क साईकिल वितरित की गई । सभी अतिथियों तथा अभिभावकों ने निपुण मेले मे लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । निपुण मेला प्रभारी उदयसिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए मॉडल, तथा सृजनात्मक कौशल, भाषायी विकास कौशल, गत्यात्मक विकास कौशल , गणितीय संक्रियाओं के साथ विकास कौशल, कला कौशल से संबंधित सभी स्टालों के संदर्भ मे अतिथियों तथा अभिभावकों को जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर ग्रामीण और अभिभावक श्याम लाल सेन, गेहरी लाल डांगी, जालम भील, रामलाल डांगी, खर्ता डांगी, तथा विद्यालय के साबदीन खान, वीरेंद्र सिंह परिहार, हरिश मीणा, अनीता डांगी, संदीप परमार, पंकज शर्मा, सुमन मीणा, भगवती लाल सालवी, लोकेश आमेटा, मुकेश मेघवाल, श्रवण कुमार, सुरेश जाट, राहुल सालवी, मनीष कुमार, लेखराज प्रजापत, शिवलाल जणवा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन स्काउट और निपुण मेला प्रभारी उदयसिंह गुर्जर ने किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!