
सायरा। क्षेत्र में संचालित यस फाउंडेशन के अध्यक्ष गरिमा दत्त ने (वायएफ वाटर) वसुंधरा ग्राम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गोगुंदा एवं सायरा ब्लॉक का एक दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मोरवल, सूरजगढ़, नालोदर एवं मोड़वा, चुंडावतों का गुड़ा में स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर यूनिट का दौरा किया। वहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादन, संस्करण एवं वितरण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं सोलर इरिगेशन पंप, वेल रीजुवनेशन, क्लाइमेट रेज़िलिएंट एग्रीकल्चर प्लॉट, कमर्शियल वेजिटेबल प्लॉट तथा मल्टीलेयर प्लॉट का निरीक्षण करते हुए प्रत्यक्ष लाभार्थियों से संवाद कर परियोजना के सामाजिक, आर्थिक एवं आजीविका पर पड़े प्रभावों की जानकारी ली। इस दौरान वाटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट से डायरेक्टर संदीप जाधव, स्टेट मैनेजर राजेश शर्मा, रीजनल मैनेजर अखिलेश पांडे, प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान प्रकाश, एग्रीकल्चर ऑफिसर गिरिश केसवानी, टेक्निकल ऑफिसर अंशुल सिंह, डप्ै असिस्टेंट नारायणी शर्मा सहित फील्ड स्टाफ गणेश लाल गायरी सहित तुलसी राम मौजुद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





