Home » प्रदेश » घुमंतु समुदाय एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायता शिविर का हुआ आयोजन

घुमंतु समुदाय एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायता शिविर का हुआ आयोजन

गोगुंदा। घुमंतु समुदाय अंतर्गत घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं विमुक्त जातियों तथा दिव्यांगजनों को सहायता एवं अंग-उपकरण वितरण हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन पंचायत समिति परिसर गोगुंदा में किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक प्रताप लाल गमेती ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पंचायत समिति स्तर पर लगाए जा रहे इन शिविरों का घुमंतु समुदाय अधिक से अधिक लाभ उठाए तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने विधिक सेवा के अंतर्गत उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी तथा घुमंतु एवं जनजातीय समुदाय को कुप्रथाओं से दूर रहने का आह्वान किया।
उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने बताया कि शिविर के अंतर्गत घुमंतु समुदाय को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के अंग-उपकरण वितरित किए गए। शिविर के नोडल अधिकारी प्रवीण पानेरी ने जानकारी दी कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को की एडीप योजना के अंतर्गत 5 मोटराइज्डट्राइ साइकिल,15ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड,स्मार्ट केन,10 व्हीलचेयर सीपी चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर,विकास अधिकारी महीप सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, तहसीलदार सायरा सुरेश मेहता, उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नवल सिंह चदाणा, पूर्व उपप्रधान पप्पुराणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!