
गोगुंदा। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) ने क्षेत्र के सुखेर बांध के भराव क्षेत्र में निर्माणाधीन एक पांच सितारा होटल में काम करने वाले मजदूर की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को फांसी की सजा एवं पीड़िता को सरकार की ओर से सहायता प्रदान करने की मांग की मांग व करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ज्ञापन में बताया कि थाना क्षेत्र में सुखेर बांध के पास एक निर्माणाधीन पांच सितारा होटल के मजदूर की नाबालिग बालिका के साथ गत 15 जनवरी को मजदूरी करने वाले युवक ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान मंडल अध्यक्ष फतेहसिंह झाला, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरी सिंह झाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, एनएसयूआई के जिला महासचिव हिमांशु सोनी, शंकरलाल मेघवाल,दीपेंद्र सिंह चंद्रावत , नेपाल सिंह झाला, पूर्व सरपंच पूराराम गमेती, भंवरलाल गमेती, रघु टेलर, जयदीप सिंह मौजुद रहें।





