Home » प्रदेश » मकर संक्रांति पर गौ सेवा समिति ने स्कूली बच्चों को बांटी राहत सामग्री

मकर संक्रांति पर गौ सेवा समिति ने स्कूली बच्चों को बांटी राहत सामग्री

गोगुंदा । गौ सेवा समिति ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कस्बे के भावड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेवा कार्य किया गया। समिति के प्रमुख सदस्य राजेश चौधरी, सुरेश चौधरी, कमलेश तेली, मयंक चौधरी और विकास चौधरी ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। समिति द्वारा विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बालकों को सर्दी से बचाव हेतु इनर, लोअर, टोपी और सॉक्स जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही, विद्यालय में कार्यरत कुक-कम-हेल्पर को भी कंबल भेंट किए गए। इस दौरान विद्यालय के संस्था प्रधान किशन लाल मेघवाल, भामाशाह प्रेरक हेमेंद्र मकवाना सहित विद्यालय स्टाफ के कैलाश तेली, श्यामलाल डामोर और हरे कृष्णा लबाना मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!