Home » प्रदेश » शिक्षा सहयोगियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

शिक्षा सहयोगियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

गोगुंदा। क्षेत्र में स्वच्छ परियोजना उदयपुर के द्वारा संचालित मां बाड़ी केंद्र शिक्षा सहयोगियों का ब्लॉक गोगुंदा व सायरा के शिक्षा सहयोगियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। प्रशिक्षण में ब्लॉक समनवक गणेश दास वैष्णव व मनीष कुंतला के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिकॉर्ड संधारण तथा केंद्र संचालन पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति शिवराज सिंह चौहान ने हिंदी गणित अंग्रेजी पर्यावरण को कक्षा 1-4 तक को मातृ भाषा एवं चित्रों के द्वारा तथा टीएलएम के माध्यम से पढ़ाने की विधि बताई गई। चौहान ने 2020 की शिक्षा नीति के तहत निपुण मिशन लक्ष्य के बारे मे विस्तृत साझा करते हुए। प्रतिभागीयो ने अपने – अपने केंद्र पर पढ़ाने के अनुभव साझा किए गए। प्रशिक्षण समापन के दौरान शिक्षा सहयोगी मकनाराम गमेती एवं अन्य सहयोगियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!