Home » प्रदेश » आगामी माह में बाबा रामदेव जी मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा

आगामी माह में बाबा रामदेव जी मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा

गोगुंदा। स्थानीय जगलिया मोहड़ी स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में सोमवार को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बाबा रामदेव सार्वजनिक प्रन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व सरपंच गागु लाल मेघवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महोत्सव की तिथियां और कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात्रि में विशाल भजन जागरण का आयोजन होगा। वहीं 7 फरवरी को कलश यात्रा मेवाड़ कॉम्प्लेक्स महादेव जी बावड़ी से शुरू होगी, जिसके पश्चात मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। बैठक में महन्त वनदास महाराज, संरक्षक भगवान लाल मेघवाल, प्राण प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष डीसी मेघवाल ,गोवर्धन बामणिया, जवान लाल, वक्ता राम , मोहन , हरी लाल, पुनम गहलोत, सुरेश मेघवाल, रूप लाल, प्यार चंद भियाजिया, प्यारचंद गहलोत, किशनलाल बामणिया, भूपेन्द्र सहित एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!