Home » प्रदेश » पुनावली में एक दिवसीय वॉलीबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पुनावली में एक दिवसीय वॉलीबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सायरा । मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र, उदयपुर के तत्वाधान में सोमवार को पुनावली में वर्ष 2026 की एक दिवसीय वॉलीबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में गोगुंदा एवं सायरा ब्लॉक की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। वहीं वॉलीबॉल वाकलेश्वर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि सेमड टीम उपविजेता रही। कबड्डी में पुनावली टीम विजेता रही और सेमड टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स 200 मीटर दौड़ में लहरी मेघवाल और 100 मीटर दौड़ में यशराज दमामी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी दाडम लाल मेघवाल और पीटीआई भूरी लाल द्वारा किया गया। इस अवसर दौरान मुख्य अतिथि योगेश वैष्णव, कृष्णा क्लब के अध्यक्ष गोपाल दमामी, उपाध्यक्ष मोहन मेघवाल, उपसरपंच योगेश पालीवाल, पूर्व सरपंच बालू सिंह चदाणा सहित कई नागरिक और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और युवाओं को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!