
उदयपुर। मेघवाल समाज 33 गाँव चोखला की सार्वजनिक बैठक रविवार को जिले के गंगुकुण्ड (आयड़) में आयोजित की गई। बैठक पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार समिति के आगामी चुनावों के संबंध में बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता अम्बामाता निवासी जगनाथ प्रसाद मेघवाल ने की। चुनाव प्रभारी हीरालाल ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। नाम वापसी की अंतिम तिथि रविवार दोपहर तक निर्धारित थी, जिसके तहत लक्ष्मीनारायण (सविना) और जगदीश जलानिया (सुभाष नगर) ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब मैदान में केवल दो प्रत्याशी शेष हैं जिसमें रामलाल मेघवाल (लकडवास) और भरत मेघवाल (पायडा) शामिल हैं। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव अब इन दोनों प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर के रूप में संपन्न होगा। मतदान आगामी 04 जनवरी को सुबह से दोपहर तक होगें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





