Home » प्रदेश » चाकूबाजी के मामले में शनिवार को बाजार रहा बंद , कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

चाकूबाजी के मामले में शनिवार को बाजार रहा बंद , कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

गोगुंदा – कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर शुक्रवार देर शाम हुई चाकूबाजी की घटना का व्यापक असर शनिवार को देखने को मिला। घटना के विरोध में शनिवार दोपहर तक गोगुंदा के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।चाकूबाजी की घटना से आक्रोशित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को मुख्य बस स्टैंड पर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर एक समुदाय विशेष के युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें आईं थी। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

कांग्रेस कमेटी ने की सख्त सजा की मांग

दूसरी ओर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा एवं उपसरपंच लाल कृष्ण सोनी ने संयुक्त बयान जारी कर प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। ऐसी घटनाएं क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द और शांति को भंग करने वाली हैं। उन्होंने प्रशासन से चाकूबाजी में घायल हुए दोनों युवकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!