
गोगुंदा – शनिवार को नेशनल हाईवे 27 पर सड़क एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो कारों सहित ट्रेलर को चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रेलर और कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस के पायलट कुशवर्धन सिंह झाला और ईएमटी अमृत मेघवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को भादवी गुड़ा के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर और दो कारों को टक्टर मार दी। हादसे में दोनों कार में सवार 7 लोगों को चोटें लगी थी। घायलों को गोगुंदा अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना पर एसडीएम पहुंचे घटनास्थल पर
नेशनल हाईवे 27 पर हुई घटना की सूचना मिलनें पर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया गया। उन्होंने अधिशाशी अभियंता को निर्देशित करते हुए समय – समय पर निरंतर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश देते हुए फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अभियंता को दुर्घनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से ब्लैक स्पॉट, व्हाइट पट्टी और बैरिकेडिंग लगाने के लिए कहा गया। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। उपखंड अधिकारी ने निरतंर हो रहीं घटनाओं को रोकने के लिए तकनिकी विशेषज्ञों से जांच करवाकर जनहानि को रोकनें के लिए कहा गया। इस दौरान घटनास्थल पर गोगुंदा थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलियम टीम ने क्रेन की सहायता से हाइवे पर लगे जाम को सुचारू करवाया गया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों इसी जगह पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था । जिसमें एक अनियंत्रित ट्रेलर छ वाहनों को चपेट में लिया था । इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि सात लोग गंभीर घायल हो गए थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





