
उदयपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में “बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत उदयपुर जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी मोबाइल वैन रथ गांव गांव पहुंचकर आमजन को सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं।
बीते करीब एक सप्ताह से लगातार चल रहे इस अभियान के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर आकर्षक ऑडियो विजुअल प्रस्तुतियों द्वारा सरकार की नीतियों, फैसलों और योजनाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में लोग इन मोबाइल वैन रथों के माध्यम से राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से रूबरू हो रहे हैं। अभियान के दौरान आमजन को सुशासन, जनसेवा, विकास और विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे राजस्थान की प्रगति से अवगत कराया जा रहा है। लोगों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही सरकार के कार्यों को लेकर सकारात्मक संवाद भी स्थापित हो रहा है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





