
गोगुंदा – आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के आदेशानुसार संचालित विशेष अभियान के दौरान वृत आबकारी इंस्पेक्टर शम्भू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले के खिलाफ कारवाही करते हुए क्षेत्र के (गोगरूद, क्यारी) पावटी खुर्द निवासी मोहन लाल पुत्र सवाराम गरासिया को गिरफ्तार किया वहीं उसके कब्जे से 09 कार्टून बियर व शराब के बरामद किए हैं। गौरतलब है कि गोगरूद व क्यारी मदिरा दुकान का बन्दोबस्त नही हो पाने से मदिरा दुकान के पडोस में इसका फायदा उठाते के लिए बडी मात्रा में मंदिरा का भण्डारण किया जाता हैं। इस दौरान जमादार शम्भू सिंह देवडा, होमगार्ड जमनाशंकर, लोकेश गवारिया, नरेश सहित योगेश शामिल रहें ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





