Home » प्रदेश » उदयपुर विकास प्राधिकरण ने 42 पट्टे दिए, 50 नाम स्थानांतरण किए

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने 42 पट्टे दिए, 50 नाम स्थानांतरण किए

शहरी सेवा शिविर के दौरान पट्टा प्रदान करते यूडीए के अधिकारी

 

उदयपुर – राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे शहरी समस्या समाधान सेवा शिविर- 2025 के तहत उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में बुधवार को कैंप आयोजित कर आमजन को राहत प्रदान की गई। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि कैंप के दौरान 42 पट्टे, 22 फ्री होल्ड पट्टे, 6 भवन मानचित्र प्रकरण, 50 नाम स्थानांतरण, 1 आवंटन पत्र, 1 अन्य प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, यूडीए के समस्त जोन उपायुक्त, तहसीलदार, वरिष्ठ नगर नियोजक उपस्थित रहे। यूडीए सचिव ने कैंप में उपस्थित आमजन से संवाद किया एवं शिविर में प्रत्येक काउंटर का निरीक्षण कर प्राप्त होने वाले परिवादों के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!