
नई वोटर लिस्ट की प्रतियां जांचते कांग्रेस कार्यकर्ता
गोगुंदा– निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर प्रकिया के पहले चरण का प्रारूप मंगलवार को उपखंड़ कार्यालय पर प्रकाशन किया गया। इस दौरान उपखंड़ अधिकारी शुभम भैसारे ने सभी दलों की बैठक ली। बैठक में नई वोटर लिस्ट की कॉपी सभी दलों को सौपी गई। उपखंड़ अधिकारी शुभम भैसारे ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने रोजगार के लिए दुसरे राज्यों में पलायन कर दिया है तो वहां कि लिस्ट में नाम दर्ज करवा दिए हैं अब इस लिस्ट में उनके नाम यहां से काट दिए गए हैं ।
नई वोटर लिस्ट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा चल रहीं एसआईआर प्रकिया के पहले प्रारूप का प्रकाशन किया गया। उन्होने कहा कि गोगुंदा विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी शुभम भैसारे ने सभी दलों की बैठक ली जिसमें सभी दलों के सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी ने पुरे विधानसभा की प्रारूप कॉपी दि गई। उन्होंने कहा कि अभी तक विधानसभा में कुल 22554 वोट कटे हैं जिसमें 7000 लोगों की मृत्यु और 15240 लोगों के नाम कटे हैं। उन्होने कहा कि अब आगे एक महिने तक नामों को जोडने की प्रकिया चलेगी जिसमें बीएलओ द्वारा जिन लोगों के नाम किसी कारणवश कटे हैं उनको सही किया जाएगा।
उप सरपंच लालकृष्ण सोनी ने बताया कि पहले पूरे विधानसभा क्षेत्र में 287 बुथ जो वर्तमान में 328 हो गई है। उपखंड़ अधिकारी ने नई वोटर लिस्ट भी दी है। उन्होने कहा कि अब आगे एक महिने तक नामों को जोडने की प्रकिया चलेगी जिसमें बीएलओ द्वारा जिन लोगों के नाम किसी कारणवश कटे हैं उनको सही किया जाएगा। जिसमें पार्टी के कार्यक्रता वोटर लिस्ट में जुडवाने के लिए बीएलओं की मदद करेगें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





