
गोगुंदा – वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और एस आई आर में धांधली को लेकर नई दिल्ली में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित रैली में गोगुंदा विधानसभा से बडी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया तथा युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ़ ख़ान के नेतृत्व में शनिवार को तीन बसों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली के लिए तीनों बसों को पूर्व मंत्री डॉ गरासिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों में गोगंुदा, सायरा, देवला सहित कई गावों के कांग्रेस कार्यकताओं ने रवानगी की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





