Home » प्रदेश » राज्य स्तरीय स्काउट कैंप के लिए दी हरी झंडी

राज्य स्तरीय स्काउट कैंप के लिए दी हरी झंडी

उदयपुर– जिले के वल्लभनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट के हिंदुस्तान स्काउट दल को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कला कौशल शिविर के लिए रवाना किया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राज्य मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान मे राज्य प्रशिक्षण केंद्र हाउसिंग बोर्ड गोवर्धन विलास उदयपुर मे आयोजित किया जा रहा है । स्काउट प्रभारी उदयसिंह गुर्जर के नेतृत्व में विद्यालय के दस स्काउट इस राज्य स्तरीय शिविर मे भाग लेंगे । इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रोहित दवे, पंचायत समिति सदस्य सुरेश डांगी, एसएमसी, एसडीएमसी सदस्य भंवरलाल डांगी, संभाग सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संभाग मुख्यालय उदयपुर मदन लाल वर्मा ने दल को हरी झंडी दिखाकaर रवाना किया । इस दौरान वेणीराम गाडरी , अनीता डांगी, पंकज शर्मा सहित विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद रहे ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!