
गोगुंदा – बार एसोसिएशन के महासचिव, सचिव, पुस्तकालय सचिव और कोषाध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव शुक्रवार को न्यायलय परिचर में संपन्न हुए। वहीं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव आगामी 16 दिसंबर को होंगे। चुनाव के बाद निर्विरोध चुने गए प्रत्याक्षियों को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान युवराज सिंह बाघेला, कमलेश कुमार शर्मा, पुरोषतम पुरी, कुशाल सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश भोई, शिवशंकर जोशी, देवेंद्र चौधरी, हितेश आचार्य, बंशी लाल तेली , दुर्गेश मेघवाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
चुनाव अधिकारी महेन्द्र पालीवाल व धर्मवीर पाण्डे ने बताया कि बार एसोसिएशन कार्यकारणी के निर्विरोध उम्मीदवारों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। सम्पन्न चुनाव में महासचिव दुर्गा शंकर जोशी , सचिव अरूण पालीवाल, पुस्तकालय सचिव रेखा पाण्डेय और कोषाध्यक्ष पद पर सूर्य राज सिंह बाघेला को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु खुमाण सिंह राव और राजवीर सिंह झाला वहीं उपाध्यक्ष उम्मीदवार के लिए चेतन दास वैरागी एवं हिरा लाल विरवाल मैदान में हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





