Home » प्रदेश » युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान हर घर तक के पोस्टर का किया विमोचन

युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान हर घर तक के पोस्टर का किया विमोचन

गोगुंदा – उदयपुर देहांत के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के उपखंड मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ़ खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, हरि सिंह झाला, राम चन्द्र चौधरी,सरदार सिंह ,विक्रम सिंह ,भवर लाल गमेती,सेवादल अध्यक्ष योगेश पालीवाल,रतन लाल भील,उप सरपंच लाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष चंपाराम, पूर्व सरपंच पूराराम भील,विलम जैन ,चेन सिंह फुटिया,किसन सिंह, फतेह सिंह झाला, प्रदेश संयोजक यूथ कांग्रेस भानाराम,मंडल अध्यक्ष गोपाल पालीवाल,हितेश पालीवाल,हितेश माली, दीपेन्द्र सिंह चन्द्रावत,दीपेश जैन, रघु टेलर,कुशवर्धन सिंह झाला,वीरमा राम भील, खुमान सिंह,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें । प्रदेश महासचिव अशरफ़ खान ने पोस्टर विमोचन को लेकर बताया कि युवा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार संकल्प अभियान के तहत हर घर तकष् आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। अभियान के दौरान युवा कांग्रेस के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक गांव – गांव जाकर आमजनता की समस्याओं को जानेंगे और उनके समाधान के लिए जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाते हुए निदान की मांग करेंगे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!